श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरनिया ग्राम पंचायत के मजरा टड़वा में दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में घायल हुए पांच लोगों में नसिरा पत्नी नईम खां की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का भी उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रावस्ती में दरवाजा लगाने पर विवाद, पांच घायल:देवरनिया के टड़वा मजरे में दो पक्षों के बीच मारपीट, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












