महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील नौतनवा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 187 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 18 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को तहसील दिवस और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में समय और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी अपने पर्यवेक्षण में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें और स्वयं इसकी निगरानी करें। जिन मामलों में पुलिस के सहयोग की आवश्यकता है, उनमें पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को एलपीजी सिलेंडर संबंधी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को भी कहा। खंड विकास अधिकारियों को वीबी-जी रामजी की कार्ययोजना समय पर तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, गांवों को भूमि विवाद मुक्त बनाने के लिए विवादों को वर्गीकृत करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त अधिकांश जनशिकायतें राजस्व, पुलिस, पूर्ति विभाग, पेंशन और विद्युत विभाग से संबंधित थीं। इस अवसर पर डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, अधिशासी अभियंता आतिफ हुसैन, तहसीलदार करण सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त व निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जिलाधिकारी ने सुनी 187 शिकायतें, 18 का मौके पर निस्तारण:संपूर्ण समाधान दिवस में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












