HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने बड़े बैनामे की जमीनों का स्थल पर जाकर किया भौतिक...

जिलाधिकारी ने बड़े बैनामे की जमीनों का स्थल पर जाकर किया भौतिक सत्यापन

 

*स्टाम्प शुल्क में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी*

श्रावस्ती, 19 अगस्त, 2026। सू0वि0। जनपद में फर्जीवाड़े पर रोक लगाने और राजस्व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को सायंकाल तहसील भिनगा एवं इकौना क्षेत्र में हुए बड़े मूल्य के भू-संपत्ति बैनामों का औचक निरीक्षण और भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होने तहसील भिनगा के अन्तर्गत मौजा भिनगा देहात में क्रेता रेवा श्रीवास्तव एवं तहसील इकौना अन्तर्गत मौजा बागवानी में क्रेता सुमन देवी के बैनामों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप-निबंधक कार्यालय में पंजीकृत हुए उच्च मूल्य के भूखंडों के दस्तावेजों का मिलान मौके पर मौजूद वास्तविक भूमि, खसरा-खतौनी और चौहद्दी से किया। जिलाधिकारी ने संबंधित जमीन पर पहुंचकर मालिक के कब्जे, भूमि के स्वरूप तथा आसपास की स्थिति की जांच की। उन्होने मौके पर मौजूद पक्षों से संपत्ति के क्रय-विक्रय से संबंधित जानकारी भी ली।

जिलाधिकारी ने उप-निबंधक और राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में भी सभी बड़े मूल्यांकित बैनामों का पंजीकरण से पूर्व या तुरंत बाद अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन किया जाए। स्टाम्प शुल्क में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी इकौना रवेन्द्र कुमार, उप-निबंधक भिनगा प्रिया सहित तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular