Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जमुनहा में डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया:खरीद व्यवस्था का...

जमुनहा में डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया:खरीद व्यवस्था का जायजा लिया, किसानों के समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए


श्रावस्ती में 25 अप्रैल डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने शनिवार को विकास खंड जमुनहा क्षेत्र के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और तीन प्रमुख केंद्रों – बहुद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) लक्ष्मणपुर सेमरहनिया, साधन सहकारी समिति लि. शिकारी चौड़ा और महादेवा नासिरगंज – का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गेहूं बेचने आए किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि केंद्रों पर आने-जाने का मार्ग सुगम हो, वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था हो, किसानों के बैठने के लिए छाया और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। डीएम ने खरीद पंजिका, बोरों की उपलब्धता, ई-उपार्जन के लिए लैपटॉप/आईपैड, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नमी मापक यंत्र सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की। उन्होंने खरीदे गए गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। उतराई, छनाई और सफाई के लिए अधिकतम 20 रुपये प्रति कुंतल का खर्च किसान द्वारा वहन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे जन सुविधा केंद्र या UPKisanMitra ऐप के माध्यम से पंजीकरण कराकर सरकारी क्रय केंद्रों पर ही गेहूं बेचें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा संजय कुमार राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments