Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गैस सिलेंडर लेने जा रहे मासूम समेत 3 की मौत:बहराइच में तेज...

गैस सिलेंडर लेने जा रहे मासूम समेत 3 की मौत:बहराइच में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, घायल मां अस्पताल में भर्ती


बहराइच के नानपारा क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार कि ई-रिक्शा 5–6 फीट गड्ढे में जा गिरी।जिसमें मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने घायल मासूम की मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार घरेलू उपयोग के लिए गैस सिलेंडर लेने ई-रिक्शा से नानपारा जा रहा था। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… विस्तार से जानिए पूरा मामला ई-रिक्शा पर कौवा भारी लक्ष्मणपुर मटेही निवासी मौजी लाल (42 वर्ष) अपने भाई की पत्नी अंजना देवी और पांच माह के मासूम सतगुरुपाल (पुत्र मंजीत पाल) के साथ नानपारा गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस टक्कर में मौजी लाल, मासूम सतगुरुपाल और ई-रिक्शा चालक शकील (33 वर्ष, पुत्र छोट्टन) की मौके पर ही मौत हो गई। सिलेंडर लेने गया था बेटा मृतक मौजी लाल के पिता शंकर ने बताया कि उनका बेटा घरेलू कार्य के लिए गैस सिलेंडर लेने बहराइच जा रहा था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में उनके बेटे और पोते की मौत हो गई है। ई-रिक्शा चालक की पहचान हुई ई-रिक्शा चालक की पहचान शकील अहमद पुत्र छोटन, निवासी हुसैनी पुरवा, विकास खंड रिसिया (बहराइच) के रूप में हुई है। घायल महिला का इलाज जारी दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस रजवपुर मोड़ पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से तीनों मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल अंजना देवी का प्राथमिक उपचार जारी है। इलाज करने वाले डॉक्टर संतोष वर्मा ने बताया… घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहां जांच के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चौकी इंचार्ज गुरुगुट्टा, सुरपति त्रिपाठी ने बताया… पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। सड़क को खाली कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायतनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments