बलरामपुर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने जनपद में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने महेशभारी-भैसहवा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जिससे कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क की खुदाई कराकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को मौके पर ही परखा। इस दौरान उन्होंने प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा में कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। डॉ. विपिन कुमार जैन ने दो टूक कहा कि किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह महत्वपूर्ण मार्ग लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) द्वारा राज्य योजना के तहत चौड़ा किया जा रहा है। 18.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 3.00 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर किया जा रहा है, जिस पर लगभग 27.44 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शासनादेश 31 मार्च 2025 को जारी हुआ था, जबकि निर्माण कार्य 21 नवंबर 2025 से शुरू किया गया था। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से आबादी वाले क्षेत्रों में चल रहे WMM (वेट मिक्स मैकाडैम) और CC (सीमेंट कंक्रीट) कार्यों को तेजी से और गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर सीधे कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बलरामपुर में 27 करोड़ की सड़क पर सख्ती:DM ने खुदाई कराकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












