Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रायगंज में पैसे वापस मांगने पर प्रधान को पीटा:चेहरे पर आईं चोटें;...

रायगंज में पैसे वापस मांगने पर प्रधान को पीटा:चेहरे पर आईं चोटें; पुलिस ने आरोपी को हिरास में लिया


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में रायगंज ग्राम पंचायत के प्रधान शैलेंद्र कुमार वर्मा पर हमला हुआ है। पैसे मांगने पर रामपुर धोवियाहार गांव निवासी हैदर अली ने उन पर हमला किया, जिससे प्रधान को चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी हैदर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। प्रधान शैलेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने मकान निर्माण में शटरिंग लगाने के लिए हैदर अली को 10 हजार रुपए दिए थे। हैदर अली ने यह काम नहीं किया, जिसके बाद प्रधान को दूसरे व्यक्ति से काम करवाना पड़ा। जब प्रधान ने हैदर अली से अपने दिए गए पैसे वापस मांगे, तो हैदर अली गाली-गलौज करने लगा और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में शैलेंद्र कुमार को चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी हैदर अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments