चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु दौरे के दौरान द्रमुक और कांग्रेस पर महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पारित न होने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को अधिकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन इन दलों ने इसे रोककर अपनी नीयत स्पष्ट कर दी।
अमित शाह ईरोड जिले के मोडक्कुरिची विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार कृतिका के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उनके स्वागत में पार्टी कार्यकतार्ओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ रोड शो निकाला। उनका रोड शो शिवगिरि सरकारी अस्पताल क्षेत्र से शुरू होकर तीरन चिन्नमलाई की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया।
द्रमुक-कांग्रेस ने नहीं पारित होने दिया महिला आरक्षण बिल: अमित शाह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












