Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खैरीघाट में ट्रैक्टर तालाब में फिसला:चालक की दबकर मौत, पुलिस ने शव...

खैरीघाट में ट्रैक्टर तालाब में फिसला:चालक की दबकर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक ट्रैक्टर तालाब में फिसल गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मयंकर यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पहलवान पुरवा चौकसाहार निवासी मयंकर यादव अपना आइशर 551 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अरनवा स्थित सीमेंट-मौरंग की दुकान से घर लौट रहे थे। रात्रि करीब 2:30 बजे ग्राम तेलियनपुरवा के पास सड़क किनारे स्थित तालाब के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गया। मयंकर ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी जान चली गई। सूचना मिलने पर खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments