जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला और उसकी आठ वर्षीय पोती को घर में घुसकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता खातून ने सोमवार दोपहर को वैवाही चौकी और खैरीघाट थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी आठ वर्षीय पोती गुलनाज मदरसे से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर गांव के मेराज, डब्लू (पुत्र गुलाम मोहम्मद) और इस्माइल (पुत्र भगोले) ने गुलनाज को पीटा, जिससे उसे चोटें आईं। जब खातून को इस घटना की जानकारी मिली, तो वह आरोपियों से शिकायत करने गई। आरोप है कि वहां सभी आरोपियों ने खातून को गाली-गलौज की। इसके बाद मेराज, डब्लू, इस्माइल, गुलाम मोहम्मद और भगोले लाठी-डंडे लेकर पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर खातून की पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। पीड़िता ने स्थानीय चौकी और थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि खैरीघाट प्रभारी निरीक्षक ने मीटिंग का हवाला देकर मामला दर्ज नहीं किया। वहीं, चौकी प्रभारी बैबाही महेंद्र प्रताप ने बताया है कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी दबंगों के खिलाफ संवैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बच्चों के विवाद में दादी-पोती को घर में घुसकर पीटा:महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, न्याय की गुहार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












