श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार दोपहर आई तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे गांवों में अंधेरा छा गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में बीमारियों का डर बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बिजली न आने से पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है और मोबाइल सहित अन्य आवश्यक उपकरण भी बंद पड़े हैं। स्थानीय लाइनमैन करन सिंह ने बताया कि तेज आंधी के चलते 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया है। उन्होंने जानकारी दी कि विभाग की टीम फॉल्ट ढूंढने में जुटी है और जल्द ही समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जेई धर्मेंद्र ने बताया कि फॉल्ट मिल गया है और बिजली जल्द बहाल हो जाएगी।
श्रावस्ती में तेज आंधी से बिजली गुल:दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित, लोग परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











