#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर पिछले चार दिनों से बिजली के खंभे लटक रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, चौराहे पर बिजली का एक खंभा टूट गया था, जिसे विद्युत विभाग ने जैसे-तैसे नया खंभा लगाकर बदल तो दिया है, लेकिन पुराने खंभे से जा रहे बिजली के तार अभी तक नए खंभे पर स्थानांतरित नहीं किए गए हैं। इसके चलते पुराने, लटकते हुए तारों से ही विद्युत आपूर्ति जारी है। महादेव चौराहे के निवासी मनोज, महेंद्र, सिकंदर, सत्यम, कमलेश और सतीश सहित कई लोगों ने बताया कि लटकते हुए खंभे और तार कभी भी गिरकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। उनका कहना है कि यदि नए खंभे पर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाती, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। इस संबंध में विद्युत केंद्र सेंईसाड के अवर अभियंता (जेई) अवनीश गुप्ता से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि खंभा लगा दिया गया है, लेकिन रात में अचानक आई आंधी के कारण पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसी को बहाल करने में प्राथमिकता दी गई, जिसके चलते नए खंभे पर तारों को स्थानांतरित नहीं किया जा सका। जेई अवनीश गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नए खंभे पर विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज में चार दिन से लटक रहे बिजली के खंभे:विभाग पर लापरवाही का आरोप, हादसे का बढ़ा खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












