Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रैक्सिस विद्यापीठ के परीक्षा परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, आलोक पांडेय...

प्रैक्सिस विद्यापीठ के परीक्षा परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, आलोक पांडेय ने जिले में हासिल की 9वीं रैंक


रुधौली, शांति नगर।
प्रैक्सिस विद्यापीठ, रुधौली शांति नगर में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र आलोक पांडेय ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही उन्होंने जिले में 9वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बनाया। उनकी इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है गणित विषय में 100 में 100 अंक हासिल करना।

विद्यालय के डायरेक्टर सुशांत कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य श्री पंकज शर्मा तथा उप-प्रधानाचार्य श्री गिरिजेश कुमार साहू ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

हाई स्कूल (कक्षा 10) के टॉप 5 छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:

1. आलोक पांडेय — 93.83%


2. एडविन सिंह — 92%


3. सान्या पटेल — 91%


4. पवन कुमार चौधरी — 89.5%


5. अभिनव चौधरी — 89%



इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के टॉप 5 छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:

1. मृदुल पांडेय — 84.6%


2. खुशी चौधरी — 81.4%


3. नित्या मिश्रा — 80.2%


4. रिशेंद्र सिंह — 79.6%


5. सिद्धांत ओझा — 79%



विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह का वातावरण रहा और छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments