फुलमनहा में रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षक भोला यादव को विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य लोगों ने उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘रमा’ का भी विमोचन किया गया। इस पत्रिका के संपादन में विद्यालय के प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह तथा अन्य शिक्षाविदों का सहयोग रहा। बताया गया कि ‘रमा’ पत्रिका छात्रों के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण और शैक्षिक प्रेरणा का माध्यम रही है। इसमें सभी शिक्षकों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग रहता है। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह, रमाशंकर यादव, विनीत कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक नेता अशोक रॉय, विवेक सिंह, जयशंकर चौरसिया, अंकुश परिहार, मंतोष कुमार जायसवाल, सत्य प्रकाश माधव, सुधीर कुमार त्रिपाठी, राजीव कुमार, रामविलास, विजय शंकर शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, रामचंद्र यादव, डॉ. बीरेंद्र, कंचन लता सिंह, पार्वती चौरसिया और यशवंत कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक भोला यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फुलमनहा में शिक्षक को विदाई, ‘रमा’ पत्रिका का विमोचन:रामानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












