#बस्ती_न्यूज
पैकौलिया थाना क्षेत्र के बावरपारा और अगया बुजुर्ग गांवों में रात में अचानक आग लगने से चार रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। इस हादसे में एक परिवार की 16 बकरियां भी जिंदा जल गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण संभल नहीं पाए। घरों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पैकोलिया में छप्परों में आग, 16 बकरियां जलकर राख:बावरपारा और अगया बुजुर्ग गांवों में हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












