सिद्धार्थनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा बैराज के पास से लूट की योजना बनाते चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में टीम सक्रिय थी। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने रात करीब 8:45 बजे मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रियाज अहमद उर्फ अकील अहमद (39 वर्ष, खुनुंवा बाजार, शोहरतगढ़), शिवकुमार चौहान उर्फ मनगाठू (26 वर्ष, ठकुरा खुर्द, कपिलवस्तु), कौशल मिश्र (22 वर्ष, खड़कुईया, शोहरतगढ़) और अखिलेश गड़ेरिया (25 वर्ष, पकड़ी थाना क्षेत्र, नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस और दो पल्सर मोटरसाइकिलें (UP55 AV0262 और UP56 U5942) बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 50/26 धारा 313, 3(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय, अवधेश पाण्डेय, बलिराम गौंड, संतोष यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
शोहरतगढ़ में लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार:तमंचा, जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












