HomeHealth & Fitness23 मई को कौशाम्बी पहुंचेगी गविष्ठि गौरक्षार्थ यात्रा, तीनों तहसीलों में जनजागरण...

23 मई को कौशाम्बी पहुंचेगी गविष्ठि गौरक्षार्थ यात्रा, तीनों तहसीलों में जनजागरण करेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

IMG_20260521_143609-1292x718कौशाम्बी। जिले में 23 मई शनिवार को पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के नेतृत्व में निकल रही गविष्ठि गौरक्षार्थ यात्रा का भव्य आगमन होगा। यह यात्रा गौ संरक्षण, गौ सेवा, गौ संवर्धन एवं गौवध रोकने के उद्देश्य से देशभर में जनजागरण अभियान चला रही है। यात्रा के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जिले की तीनों विधानसभा एवं प्रमुख तहसीलों में भ्रमण कर लोगों से गौ प्रतिष्ठा आंदोलन से जुड़ने की अपील करेंगे।गविष्ठि गौरक्षार्थ यात्रा के कौशाम्बी जिला प्रभारी एवं शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना के अध्यक्ष सचिन द्विवेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह यात्रा शंकराचार्य परंपरा एवं सनातन धर्म की गुरु परंपरा के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य गौ रक्षा, गौ सेवा, गौ संरक्षण तथा गौवंश के प्रति जनमानस में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में अनुच्छेद-48 के तहत दुधारू पशुओं एवं गौवंश की रक्षा का उल्लेख है। इसी भावना को लेकर यह जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पूज्य शंकराचार्य जी महाराज, धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के वर्ष 1966 के गौ रक्षा आंदोलन को पुनर्जीवित करते हुए “गौ प्रतिष्ठा आंदोलन” का संचालन कर रहे हैं। वर्तमान चारों पीठों के शंकराचार्यों के आशीर्वाद से गोपाल मणि जी द्वारा प्रारंभ इस आंदोलन को देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा 3 मई से 24 जुलाई तक लगातार चलेगी।जिला प्रभारी सचिन द्विवेदी ने बताया कि 23 मई को सुबह लगभग 10 बजे प्रतापगढ़ जनपद से यात्रा कौशाम्बी में दुर्गा भाभी सेतु शहजादपुर के रास्ते प्रवेश करेगी। इसके बाद दारानगर मंदिर, कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर एवं मां गंगा घाट पर दर्शन-पूजन किया जाएगा। यात्रा संत मलूकदास तपोस्थली आश्रम पहुंचकर सिराथू, मंझनपुर और चायल तहसील क्षेत्रों के विभिन्न गांवों और बाजारों से होकर गुजरेगी।यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्वागत, अभिनंदन, जनसंवाद, अधिवक्ता संघों को संबोधन तथा गौ सभा का आयोजन होगा। मंझनपुर में शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना के केंद्रीय कार्यालय एवं गौ ध्वज स्थापना कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम को सिकंदरपुर बजहा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पादुका पूजन, संगोष्ठी एवं गौ रक्षार्थ सभा होगी। रात्रि विश्राम एवं प्रसादी कार्यक्रम भी वहीं आयोजित रहेगा।

यात्रा के आयोजकों ने जिले के गौसेवकों, गोप्रेमियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

प्रमुख पड़ाव एवं कार्यक्रम

  • सुबह 10 बजे दुर्गा भाभी सेतु शहजादपुर में स्वागत
  • दारानगर मंदिर एवं कड़ा धाम में दर्शन-पूजन
  • कुबरी घाट पर मां गंगा आरती एवं पूजन
  • संत मलूकदास आश्रम में दर्शन
  • सिराथू तहसील में अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन को संबोधन
  • मंझनपुर में गौ ध्वज स्थापना एवं प्रेसवार्ता
  • चायल तहसील में जनसंवाद कार्यक्रम
  • बदनपुर घाट पर मां गंगा आरती एवं सत्संग
  • सिकंदरपुर बजहा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पादुका पूजन एवं गौ सभा

इस दौरान सिराथू प्रभारी राजवीर मौर्य, मंझनपुर प्रभारी सचिन पांडे, चायल प्रभारी श्रवण केसरवानी सहित बड़ी संख्या में गौसेवक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments