श्रावस्ती पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक इंजन बरामद किया है। गिलौला थाना पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी इकौना के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में गिलौला पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की। उप निरीक्षक जयप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 जून 2026 को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक मोटरसाइकिल का इंजन बरामद किया गया। इस बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(4) और 317(5) बढ़ाई गई है। यह मामला 1 फरवरी 2026 को प्रदीप कुमार शुक्ला निवासी भिखारीपुर मसढ़ी, थाना गिलौला द्वारा दर्ज कराई गई मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत से संबंधित है। उनकी शिकायत पर थाना गिलौला में मु0अ0सं0 013/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान, 2-3 जून 2026 की रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल चालक को रोका। पूछताछ में उसकी पहचान दुर्गेश उपाध्याय के रूप में हुई। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल वही थी जो उपरोक्त मुकदमे में चोरी हुई थी। पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल चोरी की थी और पहले चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल उसने मो. आजम उर्फ दद्दू को बेच दी थी। दुर्गेश की निशानदेही पर पुलिस टीम ने बहराइच-भिनगा मार्ग स्थित रत्नापुर के पास एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। वहां से एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल इंजन बरामद किया गया। मौके से मो. आजम उर्फ दद्दू को भी गिरफ्तार किया गया। मो. आजम उर्फ दद्दू बरामद वाहनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया, जिसके बाद उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की गई।
गिलौला पुलिस ने चोरी की 2 बाइक बरामद कीं:2 आरोपी गिरफ्तार, एक बाइक का इंजन भी मिला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












