श्रावस्ती के डिगुराजोत गांव में रविवार को करंट लगने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंची मां भी झुलस गई। यह घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में हुई। डिगुराजोत निवासी मोहनी (5) अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह पंखे की बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसे तेज करंट लगा। बच्ची को करंट लगते देख उसकी मां उसे बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजन तुरंत दोनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची मोहनी को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी निरीक्षक जय हरि मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिनगा भेज दिया।
श्रावस्ती में करंट लगने से बच्ची की मौत:मां भी झुलसी, पंखे के तार से हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












