Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भानपुर मस्जिदिया में मारपीट, घायल व्यक्ति की मौत:गांव में शांति व्यवस्था हेतु...

भानपुर मस्जिदिया में मारपीट, घायल व्यक्ति की मौत:गांव में शांति व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च, चार घरों की तलाशी


सिद्धार्थनगर के भानपुर मस्जिदिया गांव में शनिवार दो भाइयों के विवाद में बीच-बचाव करने गए 55 वर्षीय राम सरन की मौत हो गई। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद रविवार को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह मारपीट पुरानी रंजिश के कारण हुई थी। राम सरन गांव के ही निवासी थे और झगड़े को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे, तभी उन्हें चोट लगी। इस मामले में भवानीगंज पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, सीओ बृजेश कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान घटना से संबंधित लोगों के चार घरों की तलाशी भी ली गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments