Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामनगर सेमरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन:चौगड़वा में 42 मरीजों...

रामनगर सेमरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन:चौगड़वा में 42 मरीजों की स्वास्थ्य जांच, फ्री में मिली दवाईयां


रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज के चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 42 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकीम अहमद ने मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार व दवाइयां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी, बुखार, खुजली, पेचिश और पेट दर्द जैसे लक्षणों वाले मरीज अधिक संख्या में आए। महिलाओं और बच्चों का भी विशेष रूप से परीक्षण किया गया। डॉक्टर मुकीम अहमद के अनुसार, मेले में कामल, प्रमोद, फातिमा, अंशिका जैसे कई मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर मौके पर ही दवाइयां दी गईं। इसी अवसर पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया गया। डॉक्टर मुकीम अहमद ने योग के नियमित अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान नेहा, अनीता वर्मा, महेश वर्मा, फार्मासिस्ट धर्मराज वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments