सुकमा । भारत सरकार आयुष मंत्रालय और बल मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसका थिम “याेगा फाॅर हेल्दी एजिंग ” “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग था ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट सीआरपीएफ 212 बटालियन, द्वारा सुकमा जिले के एटापक्का कैंप में सुबह 06:30 बजे किया गया और वहां पर उपस्थित सभी अधिकारीयो व जवानो को उनके द्वारा योग के संबंध में कहा गया कि “उम्र बढ़ना प्रकृति है, पर बीमार होकर जीना विकल्प है। योग वह माध्यम है जिससे हम अपनी वृद्धावस्था को सक्रिय, सम्मानजनक और रोगमुक्त बना सकते हैं। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” का संदेश हम सभी को घर-घर तक पहुंचाना होगा तथा योग से होने वाले फायदो के बारे में भी उनके द्वारा बताया गया। सीआरपीएफ ने आजमन से अपील करते हुए कहा कि एक कदम स्वास्थ्य की ओर, एक कदम योग की ओर बढ़ायें।
कार्यक्रम के आगे सूक्ष्य व्यायाम, जिसमें गर्दन, कंधे, कलाई और टखनो के संचालन, खड़े होकर किए गए आसन जिसमे वृक्षासन, ताड़ासन और प्राणायाम जिसमे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम एवं उज्जायी श्रवास से मानसिक शांति व उच्च रक्तचाप नियंत्रण के गुर सिखाए गए। जिससे बटालियन मुख्यालय में उपस्थित अधिकारीयो व कार्मिक साथ मे स्थानीय ग्रामीणों व स्कूली बच्चे लाभान्वित हुये और काफी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और इस अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम का आयोजन दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट-212 बटालियन के दिशा-निर्देशन में कराया गया और इस अवसर पर डॉ सुमित सहगल, सीएमओ (एसजी) कमाण्डेन्ट चिकित्सा, गौरव शर्मा उप कमाण्डेन्ट तथा अधीनस्थ अधिकारी व जवान और स्थानीय स्कूली बच्चे उपस्थित रहें।












