दिल्ली की वर्षा 1.30 पर सीएम श्री स्कूल एग्जाम सेंटर पहुंच गई थीं। उन्हें वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गेट के अंदर नहीं घुसने दिया। वह बार-बार गिड़गिड़ाती रहीं, उन्हें NEET परीक्षा देने से रोका गया। गेट पर वह अकेली नहीं हैं, ऐसी कई लड़कियां और अभ्यर्थी हैं, जिन्हें एंट्री नहीं मिली है। NEET-UG की दोबारा हो रही परीक्षा पर ऐसी सख्ती बरती गई है कि कई अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर के भीतर दाखिल तक नहीं हो पा रहे हैं।
कुछ अभ्यर्थियों को उनके कपड़ों की वजह से रोका जा रहा है। राजस्थान के अजमेर में बुर्का पहनकर आई एक अभ्यर्थी कुलसम बानो ने शिकायत की है कि उन्हें कपड़ों की वजह परीक्षा केंद्र के भीतर दाखिल नहीं होने दिया है। छात्रा का कहना है कि अगर एनटीए ने इसकी इजाजत दी है तो लोग कैसे अपनी तरफ से दिशा-निर्देश थोप सकते है।
यह भी पढ़ें: ‘इस्तीफा नहीं तो हटेंगे भी नहीं’, CJP प्रोटेस्ट धर्मेंद्र प्रधान पर भारी पड़ेगा?
1.30 पर पहुंचे अभ्यर्थी, उन्हें भी नहीं मिली एंट्री
NEET परीक्षा देने आई वर्षा ने कहा, ‘मैं 1.30 पर आ गई थी। 1.30 को क्लोजिंग टाइम बताकर अंदर घुसने से मना कर दिया।’
मानसी ने भी कहा, ‘मैं भी समय से पहुंच गई थी, मुझे अंदर नहीं दाखिल होने दे रहे हैं। पत्रकारों के दबाव के बाद भी गेट नहीं खोले जा रहे हैं। वहां मौजूद पुलिसकर्मी गेट के भीतर दाखिल नहीं हो दे रहे हैं। लोगों को बार-बार रोका जा रहा है।
यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा में क्या गलतियां करते हैं लोग? समझिए हर बात
भोपाल में भी देरी से पहुंचे, नहीं मिली एंट्री
भोपाल में भी परीक्षा के लिए देर से पहुंचने पर दो छात्रों को परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया गया। एक छात्र के चाचा, आमिर कादरी ने कहा, ‘मैं अपने भतीजे के साथ उसकी परीक्षा के लिए यहां आया हूं। परीक्षा केंद्र जाते समय हमारा एक्सीडेंट हो गया और हमें थोड़ी देर हो गई, क्योंकि मेरे भतीजे को प्राथमिक उपचार दिया गया था। अब जब हम यहां पहुंच गए हैं तो हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। अधिकारी कह रहे हैं कि परीक्षा शुरू हो चुकी है और हमें अंदर जाने की इजाजत देना मुमकिन नहीं है।’
यह भी पढ़ें: 1.3 लाख CCTV कैमरे, 51 हजार जैमर, IAF…, NEET-UG के लिए NTA तैयार है?
क्यों परेशान हैं अभ्यर्थी
दिल्ली से मुंबई तक, कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की है कि वे मतदान केंद्र पर समय से पहुंचे थे लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। कुछ छात्रों ने शिकायत की है कि सिर्फ 3 मिनट की देरी के बाद भी उन्हें एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने से रोक दिया गया। एनटीए ने परीक्षा केंद्रों पर एंट्री की समयसीमा 1.30 तय की थी।












