
फिरोजाबाद, राजकीय रेलवे पुलिस टीम ने स्टेशन पर चैकिंग के दौरान ट्रेन में अटेंडर का कार्य करने वाले एक युवक को अवैध अँग्रेजी शराब की 12 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया
पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ एवं महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आगरा और पुलिस उपाधीक्षक इटावा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे। सघन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत रविवार 03 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक जीआरपी फिरोजाबाद द्वारा रेलवे स्टेशन पर चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक के पास मौजूद बैग से अवैध अँग्रेजी शराब की विभिन्न मार्का और ब्राण्ड की 12 बोतल बरामद की है। पुलिस के अनुसार उस युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह ट्रेन में अटेंडर का कार्य करता है। और उसने अपना नाम 35 वर्षीय दीपक शाह पुत्र द्वारिका शाह निवासी सामुख टोला जिला अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल बताया है। वह शराब को रेलवे स्टेशन पर बेचने की फिराक में था।
इस सम्बन्ध में जीआरपी थाना पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजिकृत कर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा है।











