Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पोखर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन:हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद,...

पोखर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन:हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, अयोध्या धाम के राम जी ने किया कथावाचन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा व्यास अयोध्या धाम के राम जी ने श्रीमद् भागवत पुराण का सार प्रस्तुत किया। कथा व्यास राम जी ने श्रीमद् भागवत पुराण को भगवान विष्णु की महिमा और भक्ति का सर्वोच्च ग्रंथ बताया। उन्होंने दशावतारों, प्रह्लाद की भक्ति, ध्रुव की साधना और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तृत वर्णन किया। व्यास जी ने कहा कि भागवत श्रवण से जीवन में सात्विकता आती है, मन को शांति मिलती है और मोक्ष का मार्ग खुलता है। कथा के दौरान आकर्षक झाँकियाँ सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। कथा का समापन एक विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान राम उजागीर चौरसिया, उनके पुत्र ओम प्रकाश चौरसिया और पुत्रवधू कंचन चौरसिया ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर तिलकराम, अगीला, हर्षद, मालती, माता प्रसाद, राम अवतार, अजय, विजय, मैकू, निरंजन, जगराम, बलिराम, फौजदार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments