Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगर बाजार के कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया:प्रधानाचार्य और प्रबंधक...

नगर बाजार के कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया:प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला

#बस्ती_न्यूज

बुधवार को नगर बाजार स्थित भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने गुरुजनों का सम्मान किया और उनके ज्ञान, मार्गदर्शन तथा समाज निर्माण में योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सूरज कसौधन ने कहा कि गुरु ही विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने गुरुओं के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रबंधक रामजी कसौधन ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया। उपप्रधानाचार्य विजय मिश्र ने भी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मण गुप्ता, दिलीप कुमार, राम गोपाल, जुनैद अहमद, मौसमी यादव, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद, अंशिका उपाध्याय, राम प्रसाद, संजय यादव, कन्हैया यादव, रिंकू मौर्य, धर्मवीर श्रीवास्तव, सुनील कुमार, आभा सिंह, साधना पांडेय, पूजा गुप्ता एवं प्रीति यादव मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments