सिद्धार्थनगर के खेसरहा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनुहिया बुजुर्ग में 28 अप्रैल 2026 को एक हैंड-होल्ड एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया। 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत आयोजित इस कैंप में कुल 50 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 3 लोगों को टीबी संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया गया है। चिन्हित किए गए संदिग्ध मरीजों की आगे की जांच और उपचार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य समय रहते बीमारी का पता लगाकर उस पर नियंत्रण पाना है। कैंप के दौरान ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी देखी गई और बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंचे। इस कैंप को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें एसटीएलएस आशीष पांडेय, एक्स-रे टेक्नीशियन गिरजाशंकर तिवारी, वार्ड बॉय मुकेश कुमार और सीएचओ ज्योति वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। कैंप का उद्घाटन ग्राम प्रतिनिधि द्वारा किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की जल्द पहचान और समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए लगातार ऐसे कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को लगातार खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण महसूस हों, तो वे तुरंत जांच कराएं और इस अभियान का लाभ उठाएं।
बनुहिया बुजुर्ग में हैंड-होल्ड एक्स-रे कैंप आयोजित:50 लोगों की जांच, 3 टीबी संदिग्ध मिले
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












