Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बलहा के मदरसे में हैंडपंप खराब:छात्रों को पानी का संकट, मुंडा शाह...

बलहा के मदरसे में हैंडपंप खराब:छात्रों को पानी का संकट, मुंडा शाह वली दरगाह परिसर में पेयजल की समस्या


बहराइच जिले के बलहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी समैसा स्थित मुंडा शाह वली दरगाह परिसर में लगे हैंडपंप के खराब होने से पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण यहां आने वाले छात्रों और नमाजियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मदरसा परिसर में पढ़ने वाले शिक्षार्थियों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इसके साथ ही, हर शुक्रवार को दरगाह पर आने वाले नमाजियों को भी जून की तपती दोपहरी में पीने योग्य पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां प्रदेश की योगी सरकार ‘हर घर जल’ पहुंचाने की मुहिम चला रही है, वहीं दूसरी ओर बलहा ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में इसका विपरीत प्रभाव देखने को मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी सुनील से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है और इसे जल्द ही मिस्त्री भेजकर ठीक करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments