महराजगंज के विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा हरखोड़ा से जगदौर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सड़क पर जलजमाव और गहरे गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हल्की बारिश होने पर ही इस सड़क की स्थिति नारकीय हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से यह अनुमान लगाना कठिन हो जाता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। इस वजह से आए दिन दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो इस मार्ग से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। पूरी सड़क पर कीचड़ और पानी भरा रहता है, जिससे होकर लोग जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं। सड़क की इस दुर्दशा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। आज सड़क पर जलजमाव वाले स्थान पर एकत्र होकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस अति महत्वपूर्ण मार्ग का जल्द से जल्द सुदृढ़ीकरण और पक्कीकरण कराया जाए। विरोध प्रदर्शन करने और अपनी आवाज उठाने वाले प्रमुख ग्रामीणों में अनूप पाण्डेय, डॉ. चंद्रशेखर भाई, गजेंद्र विश्वकर्मा, अशोक पटेल, जोखनलाल कनौजिया, करण निषाद, आशीष पाण्डेय और डॉ. सद्दाम शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस सड़क का निर्माण जल्द ही नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों में जब मानसून पूरी तरह सक्रिय होगा तब इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी महराजगंज और संबंधित विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अविलंब सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हरखोड़ा-जगदौर मार्ग बदहाल, ग्रामीणों का प्रदर्शन:जलजमाव और गड्ढों से परेशान लोगों ने मरम्मत की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












