Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चौगोड़वा में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल की अफवाह:अफवाह के कारण...

चौगोड़वा में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल की अफवाह:अफवाह के कारण वाहन चालकों और किसानों की लंबी कतारें


बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र में रविवार को डीजल-पेट्रोल न मिलने की अफवाह के कारण पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 5 बजे से ही लोग अपने वाहनों, स्कूली बसों और बाइकों के साथ तेल भरवाने के लिए कतारों में लग गए। नवाबगंज के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर स्थित नव्वागांव के विद्या फ्यूल भारत पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। पुलिस टीम की मदद से तेल वितरण किया जा रहा है, लेकिन अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। तेल लेने आए लतीफ अहमद, सुनील कुमार, मुबारक अली, रियाज और राजेंद्र जैसे लोगों ने बताया कि वे दो दिनों से डीजल-पेट्रोल के लिए चक्कर काट रहे हैं और लंबी कतारों से परेशान हैं। नवाबगंज के भटपुरवा भारत पेट्रोल पंप पर भी ऐसी ही स्थिति है। दरअसल, डीजल-पेट्रोल उपलब्ध होने के बावजूद लोग भविष्य के लिए ड्रमों और गैलनों में अतिरिक्त तेल भरकर घरों में जमा कर रहे हैं, जिसके कारण कतारें लंबी हो रही हैं। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने स्पष्ट किया है कि डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments