HomeHealth & Fitnessलखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार को एसयूवी ने मारी...

लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार को एसयूवी ने मारी टक्कर, हादसे में मौत

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर आगे खड़ी डीसीएम से जा टकराया।
 
मृतक की पहचान बिजनौर थाना क्षेत्र के नटकुर निवासी बलदेव उर्फ शिवम (22) के रूप में हुई है। बलदेव मजदूरी करता था। बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे वह सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा स्थित कानपुर रोड की ओर से किसान पथ होते हुए अपनी बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास किसान पथ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 
 
टक्कर इतनी भीषण थी कि बलदेव की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर खड़ी एक डीसीएम से जा भिड़ा। इस हादसे में बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बिजनौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मौके पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हो गया। बलदेव काकोरी के मौंदा गांव स्थित अपने ननिहाल से वापस घर लौट रहा था। उसके पिता नंदन रावत की करीब साल भर पहले मौत हो चुकी है। 
 
बलदेव की करीब 4 वर्ष पहले मोहनलालगंज के अयोध्या खेड़ा में रहने वाली शालिनी के साथ शादी हुई थी। उसके 1 वर्ष की बेटी है। पिछले करीब 2 वर्षों से बलदेव और शालिनी के बीच किसी बात को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। शालिनी अपनी बेटी के साथ मायके में रहती है। मृतक के परिवार में अब उसकी मां और एक भाई शुभम व एक बहन काजल है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments