Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नहर में फेंका जा रहा घरों का कचरा:नौतनवा में गंदगी से बढ़...

नहर में फेंका जा रहा घरों का कचरा:नौतनवा में गंदगी से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा


नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र की नहर रोड स्थित नहर इन दिनों कूड़े के ढेर में तब्दील हो गई है। आसपास के निवासियों द्वारा घरों का कचरा, प्लास्टिक, सड़ी-गली सब्जियां और अन्य घरेलू अपशिष्ट इसमें फेंका जा रहा है, जिससे नहर पूरी तरह गंदगी से भर गई है। इस गंदगी के कारण न केवल पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है, बल्कि मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नहर का प्रवाह रुकने से पानी सड़ने लगा है, जिससे दुर्गंध और भी तीव्र हो गई है। नहर किनारे रहने वाले स्थानीय निवासियों, जिनमें शिव पूजन, रामविलास यादव, जूली यादव, अमेरिका चौबे, अवधेश चौबे, मनोज मिश्रा, सत्यम यादव, रवि निषाद और राहुल निषाद शामिल हैं, का कहना है कि नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। उनका आरोप है कि नियमित कूड़ा उठान न होने के कारण कई लोग मजबूरी में नहर में ही कचरा डाल रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक ही सीमित दिखाई दे रहा है, क्योंकि नगर के कई वार्डों में सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल नहर की सफाई कराने, कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने और नियमित कूड़ा संग्रह की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि नगर का पर्यावरण दूषित न हो। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि संबंधित विभाग को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments