सिद्धार्थनगर में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जारी है। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बजहा चौकी अंतर्गत कोरिडीह और जमुहवा के बीच मिट्टी डंपरो से ढ़ोया जा रहा है। बजहा निवासी शिकायतकर्ता अली ने आरोप लगाया है कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के रामवापुर में एक बड़े गड्ढे का उपयोग कर जेसीबी, डंपर, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। अली के मुताबिक, बजहा क्षेत्र में जहां यह मिट्टी गिराई जा रही है, वहीं सटी उत्तर दिशा की कृषि योग्य भूमि में लोडर से भारी खुदाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ये डंपर सड़कों पर तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुपहिया चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खनन अधिकारी मुकेश मिश्रा ने कहा कि सरकारी गड्ढों से मिट्टी निकालना पूरी तरह अवैध है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायत के समय वे डुमरियागंज में थे। हालांकि, शिकायतकर्ता अली का दावा है कि उन्होंने खनन अधिकारी और एसडीएम शोहरतगढ़ को समय रहते सटीक लोकेशन और तस्वीरें भेजी थीं। उन्होंने रात में भी कई बार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने वीडियो वायरल किया। जब एसडीएम शोहरतगढ़ से इस संबंध में प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने केवल “जांच कराई जाएगी” कहकर फोन काट दिया।
सिद्धार्थनगर में अवैध मिट्टी खनन जारी:बेखौफ चल रहे डंपर, अधिकारी बोले- जांच होगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










