Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हल्लौर में इमाम हुसैन के ताजिए वितरित:250 से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक...

हल्लौर में इमाम हुसैन के ताजिए वितरित:250 से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्राप्त किए


डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शिया बहुल गांव हल्लौर में मोहर्रम के अवसर पर निःशुल्क ताजिया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 250 से अधिक श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक ताजिए सौंपे गए। मोमनीन हल्लौर की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी कर्बला के शहीदों की याद और अजादारी के लिए यह आयोजन किया गया। प्राप्तकर्ताओं में अन्य वर्गों के लोग भी शामिल थे, जो इमाम हुसैन को इंसानियत का अलमदार मानकर प्रतिवर्ष अपने घरों में ताजिया स्थापित करते हैं। यह आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक भी बना। हल्लौर में तहसील क्षेत्र के दूर-दराज के दर्जनों गांवों से सैकड़ों लोग इस दिन अपने पूर्वजों की परंपरा और आस्था की इस अनूठी श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए पहुंचे। सभी अकीदतमंद पूरी श्रद्धा के साथ इमाम बाबा के रौज़े स्वरूप ताजिए को लेकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। निशुल्क ताजिया वितरण शिविरों का नेतृत्व मेंहदी हैदर और लाडले रिज़वी ने किया। इस अवसर पर शाहनवाज, शमशाद, सलमान, भोले, मसूद अख्तर और नदीम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments