HomeHealth & Fitnessफर्रुखाबाद में डीएम एसपी ने तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में...

फर्रुखाबाद में डीएम एसपी ने तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें 

 फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफीसर्स क्लब, फतेहगढ़ में तहसील सदर समाधान दिवस आयोजित किया गया।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 29, पुलिस विभाग की 11, विद्युत विभाग की 04, विकास विभाग की 02 तथा अन्य विभागों की 13 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग की 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments