#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र में बच्चों के खेल को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में महिलाएं और बच्चे सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 16 जून की शाम करीब 4:30 बजे करमहवा मंसूर नगर में हुई। पीड़िता प्रिया जायसवाल ने गौर थाने में दी गई अपनी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर उनके घर में जबरन घुस आए। प्रिया जायसवाल के अनुसार, हमलावरों में बब्बन, छब्बन, दद्दन (शंकर के पुत्र), सौरभ (बब्बन का पुत्र), अर्जुन (रघु का पुत्र) और संजय (दद्दन का पुत्र) के साथ पांच अज्ञात लोग शामिल थे। आरोप है कि इन सभी ने गाली-गलौज करते हुए प्रिया जायसवाल, मनोज जायसवाल, विनोद जायसवाल, रानी, रोजी, सरोज और परिवार के अन्य सदस्यों व छोटे बच्चों को पीटा। हमले में घायल हुए लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर में जारी है। प्रिया जायसवाल ने आरोपियों पर दबंग होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर में बच्चों के खेल को लेकर दो पक्ष भिड़े:घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला, महिलाएं-बच्चों समेत कई घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












