#बस्ती_न्यूज
दुबौलिया में आगामी मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुबौलिया थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने सभी ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने गांवों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ग्रामीण इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, सोशल मीडिया या मौखिक रूप से फैलाई जाने वाली अफवाहों, और सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों को सचेत करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी छोटी-बड़ी घटना या इनपुट की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। यह कदम मोहर्रम के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मोहर्रम को लेकर दुबौलिया थाना परिसर में बैठक:थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- संदिग्ध गतिविधियों और अफवाह फैलाने वालों पर रखें पैनी नजर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












