HomeHealth & Fitnessनीट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला: प्रवेश पत्र दिखाने पर किराया होगा...

नीट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला: प्रवेश पत्र दिखाने पर किराया होगा आधा

 लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी बसों एवं नगर विकास द्वारा संचालित सभी नगरीय बसों में नीट 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र दिखाने पर किराए में 50% की छूट प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की अध्यक्षता में हुई आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा नीट परीक्षा प्रवेश पत्र दिखाने पर दिनांक 20 व 21 जून को किराए में 50% की छूट प्रदान किया जाएगा। इस निर्णय से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments