Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोपाला में युवक-पुजारी में नोकझोंक:मामला पहुंचा थाने, पुलिस कर रही पूछताछ

गोपाला में युवक-पुजारी में नोकझोंक:मामला पहुंचा थाने, पुलिस कर रही पूछताछ


घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव स्थित कारण माता मंदिर में रविवार को एक युवक और पुजारी के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र की एक युवती अपनी घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए मंदिर आई थी। वह सुबह से ही पुजारी का इंतजार कर रही थी। जब पुजारी पप्पू मंदिर पहुंचे, तो वहां पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ थी। पुजारी एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनकर पूजा-पाठ के उपाय बता रहे थे। इसी दौरान युवती ने अपनी बात पहले सुनने का आग्रह किया, जिस पर कहासुनी हो गई। युवती का आरोप है कि पुजारी ने उसे देखने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद उसका पति मंदिर पहुंचा और पुजारी से बहस करने लगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments