Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में युवक को पीटकर किया घायल:घर के सामने शराब-हुक्का पीने का...

इकौना में युवक को पीटकर किया घायल:घर के सामने शराब-हुक्का पीने का विरोध करने पर मारपीट


इकौना में घर के सामने शराब और हुक्का पीने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। विरोध से नाराज लोगों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कस्बे के पटेल नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात कुछ लोग पप्पू पुत्र छब्बन के ससुर के घर के सामने बैठकर शराब और हुक्का पी रहे थे। आरोप है कि पप्पू ने उन्हें वहां से हटने और सार्वजनिक स्थान पर नशा न करने की बात कही। इस पर आरोपी भड़क गए और कहासुनी के बाद पप्पू के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में घायल पप्पू को परिजन निजी वाहन से सीएचसी ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद पीड़ित आवश्यक कार्रवाई के लिए इकौना थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments