Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दहेज हत्या मामले में कब्र से निकाला गया शव:महराजगंज में मजिस्ट्रेट की...

दहेज हत्या मामले में कब्र से निकाला गया शव:महराजगंज में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया


महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा धमउर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दहेज हत्या मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की मौजूदगी में एक महिला का शव कब्र से बाहर निकाला गया। इस कार्रवाई से भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में कई घंटों तक हलचल बनी रही। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई कुशीनगर जिले के जटहा बाजार निवासी अलीहसन की तहरीर पर की गई। अलीहसन ने 26 अप्रैल को निचलौल थाने में मटरा धमउर गांव निवासी गुलशन, फिरोज, ईशा, अफरोज और फैयाज अंसारी के खिलाफ दहेज हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पिता ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित अलीहसन के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी हसीरुन निशा की शादी 25 फरवरी 2021 को फैयाज अंसारी से की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए। आरोप है कि पति फैयाज अंसारी विदेश में रहते हैं और फोन पर दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। हत्या कर दफनाने का आरोप
अलीहसन का आरोप है कि 22 अप्रैल की रात उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और बिना किसी सूचना के शव को दफना दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक वीडियो में घटना से जुड़े अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर निकाला गया शव
मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments