परतावल ब्लॉक में मंगलवार को सरकारी टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को डिप्थीरिया और टिटनेस (टीडी) के कुल 301 बच्चो को टीके लगाए गए। यह अभियान श्यामदेउरवा, महम्मदा, बड़हरा बरईपार, पुरैना, बसवार, परतावल, पिपरिया और धनहा नायक सहित विभिन्न गांवों में चलाया गया। अभियान के दौरान सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) द्वारा बच्चों को इन गंभीर बीमारियों से बचाव के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। टीकाकरण का उद्देश्य बच्चों को टिटनेस और डिप्थीरिया जैसे खतरनाक रोगों से सुरक्षित रखना है। इसी क्रम में रामपुर चकिया स्थित जीएस पब्लिक स्कूल में भी बच्चों का टीकाकरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को इन बीमारियों के लक्षणों और उनसे होने वाले खतरों के बारे में बताया। उन्होंने टीकाकरण को बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने कहा कि बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। टीकाकरण अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। इस टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम हेमलता मल्ल, गीता यादव, प्रिया अग्रहरि, नीलम सिंह, अदिति शर्मा, पूनम भारती, रिंका पटेल और सुमन निषाद उपस्थित रहीं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
टीकाकरण अभियान में बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके:टिटनस-डिप्थीरिया से बचाव के लिए बच्चों को लगा टीका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












