HomeUncategorizedजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी त्याहारों के दृष्टिगत केंद्रीय...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी त्याहारों के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

 

 

 

सभी अधिकारीगण जुलूस के दौरान रहेंगे भ्रमणशील-जिलाधिकारी

 

 

आगामी त्योहारों को देखते हुए बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था करें सम्बन्धित अधिकारीगण-जिलाधिकारी

त्योहारों पर कोई नई परंपरा न लागू की जाए-पुलिस अधीक्षक

 

 

श्रावस्ती,। आगामी त्योहार मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन त्योहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहारों के दौरान कोई भी नई परम्परा कायम करने की कोशिश नही की जायेगी। जिससे अमन-चैन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका हो। यदि कोई भी व्यक्ति अमन-चैन में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया जाए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी जुलूस के दौरान भ्रमणशील रहेंगे। कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं रहेगा। मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत जुलूस के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि ताजिए का साइज मानक के अनुरूप रहे तथा डी0जे0 में साउण्ड की ध्वनि अधिक न रहने पाये, जिससे की कोई भी घटना होने की स्थिति उत्पन्न हो। आने-जाने वाले मार्गो पर साफ-सफाई की व्यवस्था पूर्ण करा ली जाए, जिससे कोई दिक्कत न होने पाए। इसके लिए ग्राम सचिवों, लेखपालों का सहयोग भी ले सकते है। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई विसंगत स्थिति उत्पन्न होने की सम्भावना होती है तो तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए। जिससे मौके पर ही स्थिति पर संतुलन पाया जा सके।उन्होने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था सम्बन्धित अधिकारीगण सुनिश्चित करें। उन्होने विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देश दिया है कि रोस्टर के मुताबिक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, और बार-बार हो रही बिजली कटौती रोकने के लिए कारगर कदम उठायंे जाएं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व पेयजल हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी वहीं नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं पेयजल हेतु सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने मोहर्रम को शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, सम्बन्धित अधिकारियों/पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया है कि मोहर्रम त्योहार को शासन की गाइडलाइन के अनुसार शान्तिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण करा लें, ताकि कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न न होने पाये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही त्योहार वाले दिन कड़ी सुरक्षा व निगरानी रखेगें पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा न लागू की जाए। मोहर्रम त्योहार को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम करेंगें। त्योहार वाले दिन सजग रहकर कडी निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखेंगे। उन्होने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने थानों पर पीस कमेटी की बैठक अवश्य करा लें, और लोगों को शान्तिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने हेतु निर्देश दें। जुलूसों के दौरान सादी वर्दी में महिला एवं पुरूष पुलिसकर्मी को तैनात किया जायेगा, ताकि अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित मानक के अनुसार ताज़िया रखे जाये, अधिक ध्वनि वाले डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। इसके लिए सभी डीजे संचालकों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी क्रमशः इकौना पीयूष जायसवाल, जमुनहा एस के राय, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, भारत पासवान सहित समस्त थानाध्यक्षगण, सम्बन्धित अधिकारीगण एवं दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments