HomeHealth & Fitnessइंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड को मिला “ग्रेट प्लेस टू वर्क” का प्रतिष्ठित सम्मान,...

इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड को मिला “ग्रेट प्लेस टू वर्क” का प्रतिष्ठित सम्मान, इकाई में हर्षोल्लास का माहौल

सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट । इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड को “ग्रेट प्लेस टू वर्क” जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह उपलब्धि कंपनी के उत्कृष्ट कार्य वातावरण, कर्मचारी हितैषी नीतियों तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति का प्रमाण है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से समस्त कर्मचारियों एवं प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर यूनिट में एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें प्लांट हेड शैलेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में सभी विभागाध्यक्ष एवं सेक्शन हेड उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान इस उपलब्धि का सामूहिक रूप से उत्सव मनाया गया और कंपनी के सर्वोच्च प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की गई।

इस अवसर पर एच आर हेड दशरथ मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि कंपनी में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी के समर्पण, मेहनत और टीम स्पिरिट का परिणाम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार की प्रतिबद्धता और सहयोग से भविष्य में भी कंपनी नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों एवं सेक्शन हेड्स ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस उपलब्धि के लिए प्रबंधन एवं सभी कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड हमेशा से अपने कर्मचारियों के विकास, सुरक्षा एवं संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है, जिसका यह सम्मान एक प्रमाण है। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने इस उपलब्धि का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया और आगे भी इसी प्रकार एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी कार्य वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था अखिलेश कुमार शुक्ल उप प्रबन्धक प्रशासन और उप प्रबन्धक मानव संशाधन अमित कश्यप द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments