भारतीय ट्रक चालकों ने गुरुवार को नौतनवा-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाल यातायात विभाग की कथित मनमानी और अवैध जुर्माना वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। सोनौली बाईपास पर हुए इस प्रदर्शन के कारण सोनौली बॉर्डर से नौतनवा तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों मालवाहक ट्रक फंसे रहे। चालकों ने चक्का जाम की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शनकारी ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि नेपाल यातायात विभाग भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों के आरसी लोडिंग मानकों को नहीं मान रहा है। विभाग अंडरलोड ट्रकों को भी ओवरलोड बताकर प्रति ट्रक लगभग 10 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूल रहा है। चालकों के अनुसार, जुर्माने की राशि ऑनलाइन जमा करने में भी उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाले ट्रक चालक तकनीकी और समय संबंधी समस्याओं से जूझते हैं। इस देरी के कारण उनकी भंसार (कस्टम प्रक्रिया) पूरी नहीं हो पाती, जिसके बाद उन्हें अतिरिक्त जुर्माना भरने के लिए मजबूर किया जाता है। नेपाल यातायात विभाग की इस कार्यप्रणाली को लेकर भारतीय ट्रक चालकों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि नेपाल प्रशासन की मनमानी पर जल्द रोक नहीं लगी, तो आने वाले दिनों में नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों का संचालन पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व नौतनवा ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति के अध्यक्ष ने किया। ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष पप्पू खान ने बताया कि यह प्रदर्शन सांकेतिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ट्रक चालक चक्का जाम और अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस जाम के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में रिंकू मिश्रा, संजय जयसवाल, राजू अंसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी और मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नेपाल में अवैध वसूली पर भारतीय ट्रक चालकों का प्रदर्शन:सोनौली बाईपास पर 10 किमी लंबा जाम, चक्का जाम की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












