HomeHealth & Fitnessयूपी-112 भवन प्रांगण में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

यूपी-112 भवन प्रांगण में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

लखनऊ । स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।” इसी मूल मंत्र के साथ आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर यूपी-112 मुख्यालय के प्रांगण में एक भव्य और सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वृहद आयोजन का नेतृत्व पुलिस महानिदेशक यूपी-112  विनोद कुमार सिंह ने किया । 

कार्यक्रम में डॉ0 के0 एजिल रसन पुलिस महानिरीक्षक,  शहाब रशीद खान पुलिस उपमहानिरीक्षक,  निधि सोनकर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक सहित विभाग के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार योगाभ्यास किया।

21jun61234

‘Yoga for Healthy Ageing की थीम पर हुआ आयोजन

इस वर्ष आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन तथा “Yoga for Healthy Ageing” की विशेष टैगलाइन को केंद्र में रखकर पूरा अभ्यास क्रम संपन्न कराया गया । कार्यक्रम को सुचारू और वैज्ञानिक ढंग से संचालित करने के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित योग शिक्षक डॉ. सौष्ठव शर्मा एवं उनकी सहयोगी डॉ. कल्पना सिंह उपस्थित रहे । दोनों विशेषज्ञों ने उपस्थित सभी अधिकारी और जवानों को आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया । 

डीजी यूपी-112 ने योग शिक्षकों को किया सम्मानित

सफलतापूर्वक योगाभ्यास संपन्न कराने के उपरांत डीजी  विनोद कुमार सिंह ने दोनों आमंत्रित योग शिक्षकों, डॉ. सौष्ठव शर्मा एवं डॉ. कल्पना सिंह को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया । 

500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

यूपी-112 मुख्यालय के प्रांगण में अनुशासन और उत्साह का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला, जहाँ लगभग 500 प्रतिभागियों (पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों) ने एक साथ योग क्रियाएं कीं । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की बेहद व्यस्त और चुनौतीपूर्ण दिनचर्या के बीच उनके मानसिक व शारीरिक कल्याण (Wellness) को बढ़ावा देना था । 

पुलिस महानिदेशक यूपी 112 का सम्बोधन: “जीवन में समाहित करें योग”

अपने मुख्य संबोधन में  विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक यूपी 112 ने उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों को योग को अपने दैनिक जीवन में पूरी तरह समाहित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से शांत रहना आवश्यक है ताकि वे जनता की सुरक्षा और सेवा और अधिक संवेदनशीलता व कुशलता से कर सकें। उन्होंने सभी से योग को केवल एक दिन का उत्सव न मानकर जीवनशैली का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments