Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में 9 मोहर्रम की कदीमी मजलिस संपन्न:मौलाना रईस अब्बास ने कर्बला...

नासिरगंज में 9 मोहर्रम की कदीमी मजलिस संपन्न:मौलाना रईस अब्बास ने कर्बला के शहीदों के मसाइब बयान किए


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में 9 मोहर्रम के अवसर पर मरहूम कुर्बान अली साहब के इमामबाड़े में कदीमी मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया। इस मजलिस में बड़ी संख्या में अज़ादारों ने शिरकत कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना शेख रईस अब्बास ने इमाम हुसैन और अहलेबैत पर कर्बला में हुए मसाइब का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन और उनके वफादार साथियों ने दीन और इंसानियत की रक्षा के लिए अपनी जानें कुर्बान कीं। मौलाना के बयान के बाद नौहाख्वानी और मातम किया गया। इस दौरान अज़ादारों ने इमाम हुसैन के गम का इज़हार किया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments