HomeHealth & Fitnessउपनिरीक्षक पद पर पुलिसकर्मियों/अभ्यर्थियों का चयन, पुलिस अधीक्षक ने दी हार्दिक बधाई

उपनिरीक्षक पद पर पुलिसकर्मियों/अभ्यर्थियों का चयन, पुलिस अधीक्षक ने दी हार्दिक बधाई

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में जनपद संतकबीरनगर में नियुक्त विभिन्न थानों एवं शाखाओं के पुलिसकर्मियों/अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* ने पुलिस परिवार की ओर से सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता अभ्यर्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि जनपद संतकबीरनगर पुलिस परिवार के लिए भी गर्व का विषय है।
पुलिस अधीक्षक ने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परम्पराओं को आगे बढ़ाएंगे तथा आमजन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*चयनित अभ्यर्थियों का विवरण*
    मुख्य आरक्षी सुधीर तिवारी- भ्रष्टाचार निवारण संगठन
    आरक्षी ज्ञान चन्द्र वर्मा- पुलिस अधीक्षक आवास टेलीफोन 
    आरक्षी शिवम त्रिपाठी- रिजर्व पुलिस लाइन
    आरक्षी अभिनव पाण्डेय- थाना बखिरा
    आरक्षी शुभम रंजन- थाना मेंहदावल
    आरक्षी गौरव पाण्डेय- थाना कोतवाली खलीलाबाद
    फायरमैन सौरभ गुप्ता- फायर स्टेशन संतकबीरनगर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments