नगर पंचायत भारत भारी के सोतवा गांव में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। गांव में आज भी खड़ंजा मार्ग ही मौजूद है, जो जगह-जगह टूटकर उखड़ चुका है। सड़क पर बने गड्ढों और उभरे पत्थरों के कारण लोगों का चलना दूभर हो गया है। खासकर बरसात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। गांव निवासी शिवदीन ने बताया कि खड़ंजा पूरी तरह टूट चुका है और आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सोमई ने कहा कि बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं रमेश ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क खराब होने से लोगों को बाजार और अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत होती है। हमीद ने कहा कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत भारत भारी के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजन गुप्ता ने बताया कि सोतवा गांव की सड़क की स्थिति की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और प्रस्ताव तैयार कर सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
सोतवा गांव में खड़ंजा मार्ग क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही दिक्कत, गड्ढों और उभरे पत्थरों से चलना दूभर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












