महराजगंज जिले की कोल्हुई पुलिस साइबर सेल टीम ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाई है। टीम ने पीड़ित के ₹69,784 की ठगी गई धनराशि को वापस कराकर उसके खाते में जमा कराया। यह मामला बीते 11 अप्रैल को सामने आया था, जब कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुई निवासी शुभम उपाध्याय के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए लगभग ₹90,000 की ठगी की गई थी। पीड़ित शुभम उपाध्याय ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल टीम ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई शुरू की। टीम के अथक प्रयासों और पीड़ित की जागरूकता के कारण, ठगी गई कुल ₹69,784 की राशि को सफलतापूर्वक बरामद कर पीड़ित के बैंक खाते में वापस जमा करा दिया गया। अपनी खोई हुई रकम वापस मिलने पर शुभम उपाध्याय ने कोल्हुई पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस टीम में उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल अभिषेक कुमार बादव, कांस्टेबल मोहम्मद कैफ और महिला कांस्टेबल सत्यभामा शामिल थे। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें और सतर्क व जागरूक रहें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोल्हुई पुलिस ने साइबर ठगी पर की कार्रवाई:पीड़ित को 69,784 रुपए की ठगी गई रकम वापस दिलाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












